
#खबर अभी अभी सिरमौर ब्यूरो*
5 अक्तूबर 2024
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इन दिनों हिमाचल दौरे पर है , शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नाहन पहुंचे जहाँ कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर , ढोल बजाकर और नारों के साथ उनका स्वागत किया। नड्डा ने नाहन में बने भाजपा कार्यालय का लोकार्पण किया
इस दौरान रोड शो के साथ उन्होंने विशाल जनसभा को भी सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में आए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा की सुक्खू सरकार प्रदेश को बदहाली की ओर ले जा रही है इस अवसर पर उनके साथ नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, सांसद सुरेश कश्यप उपस्थित रहे।





