हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में रेलवे सुविधाएं होंगी सुदृढ़, रोपड़ की ओर से नंगल रेलवे स्टेशनों तक कार्य का होगा आधुनिकीकरण

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

6 जून 2023

From Ropar to Una and Amb-Andaura railway stations will be modernized

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में रेलवे सुविधाएं और सुदृढ़ होंगी। रेलवे बोर्ड की ओर से पंजाब रोपड़ से लेकर ऊना और अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण करने का खाका तैयार कर लिया है। आधुनिकीकरण कार्य में आने वाले समय में पूरा किया जाएगा। इसके लिए क्षेत्र अनुसार लगभग करोड़ों रुपये की राशि का बजट भी प्रस्तावित किया गया है। दो चरणों में होने वाले कार्य में यहां प्रारंभिक चरण में रोपड़ की ओर से नंगल रेलवे स्टेशनों तक आधुनिकीकरण का कार्य होगा। इसके बाद अंब, अंदौरा और ऊना रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प भी योजना का हिस्सा है।

ऊना रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण दूसरे चरण में किया जाना प्रस्तावित है। बड़ी बात यह है कि इस आधुनिकीकरण के कार्य में यात्रियों की सुविधाएं और सुदृढ़ होंगी। रेलवे स्टेशन से लेकर शौचालयों तक की सुविधा बेहतर तरीके से दी जाएगी। यहां तक कि किसी एयरपोर्ट की तरह रेलवे स्टेशनों को भी तैयार करने की प्रक्रिया इस योजना का हिस्सा है। बाकायदा रेलवे स्टेशनों पर जरूरत और व्यस्तता के हिसाब से यात्रियों के लिए एक्सेलेटर, स्टेशनों के शौचालयों को बढ़िया करने सहित माहौल को उत्तम करने की तैयारी रेलवे बोर्ड की ओर से की जा रही है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news