
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
6 जून 2023
हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में 10 जून तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर 6 से 10 जून तक बारिश हो सकती है। मैदानी भागों में 8 जून से मौसम साफ रहने के आसार हैं। आज प्रदेश की राजधानी शिमला व आसपास भागों में धूप खिलने के साथ हल्के बादल भी छाए हुए हैं। आज व कल कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने का भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं, मंडी सोमवार शाम को मूसलाधार बारिश के साथ तेज आंधी चली और ओलावृष्टि हुई। इसके चलते सबसे अधिक नुकसान सराज, नाचन और धर्मपुर में हुआ, जहां पर आम, आड़ू, नाशपाती सहित अन्य फल ओलावृष्टि के चलते झड़ गए। शहरी और ग्रामीण इलाकों में लोगों को देर शाम को इस बारिश के चलते अपने घरों तक पहुंचना कठिन हो गया। सड़कों पर हर तरफ पानी ही पानी होने से वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





