हिमाचल प्रदेश के चार दिवसीय दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

18 अप्रैल 2023

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू मंगलवार से हिमाचल प्रदेश के चार दिवसीय दौरे पर आएंगी। शिमला के कल्याणी हेलिपैड पर राष्ट्रपति का हेलिकाप्टर उतरेगा। यहां से उनका काफिला राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास रिट्रीट मशोबरा जाएगा। 6:00 बजे राजभवन शिमला में राष्ट्रपति का अभिनंदन समारोह होगा।

19 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) और लेखा परीक्षक के प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में राष्ट्रपति शामिल होंगी। 20 अप्रैल को रिट्रीट में एट होम का आयोजन किया जाएगा। इसमें राज्यपाल, मुख्यमंत्री समेत कई गणमान्य अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। 21 अप्रैल को दोपहर बाद राष्ट्रपति शिमला से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगी।

मशोबरा से लेकर शिमला तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राष्ट्रपति का स्वागत करेंगे। इस अवसर पर सभी मंत्री, विधायक और उच्च अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news