
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
28 मार्च 2023
हिमाचल प्रदेश के सबसे पुराने भुंतर स्थित कुल्लू-मनाली हवाई अड्डे में अब खराब मौसम में भी विमान उतर सकेंगे। जिला कुल्लू के साथ लगते मंडी के थाची स्थित ददास नामक पहाड़ी में डॉप्लर वेरी हाई ओमनी रेंज और डीएमई सिस्टम स्थापित कर दिया है। इन्होंने काम करना शुरू कर दिया है। अब सर्दी और बरसात में दिल्ली, चंडीगढ़ और शिमला से आने वाली उड़ानों को भुंतर में उतरने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। खास बात है उपरोक्त सिस्टम का लाभ न केवल भुंतर हवाई में उतरने वाले विमानों को मिलेगा, बल्कि इसका लाभ मंडी में बनने वाले हवाई अड्डे के साथ लेह के लिए उड़ान भरने वाले विमानों को भी होगा। भुंतर हवाई अड्डा से करीब 60 किलोमीटर दूर थाची के ददास में लगाए गए डीवीओआर और डीएमई सिस्टम की मदद से विमान का संचालन कर रहा पायलट खराब मौसम व कोहरे में एयरपोर्ट से विमान की दिशा और दूरी का सटीक अनुमान लगा सकता है।
सर्दी में कोहरा और बरसात में खराब मौसम के कारण अमूमन भुंतर के लिए हवाई उड़ानें रद्द हो जाती हैं। कई बार विमान को खराब मौसम के कारण वापस चंडीगढ़ लौटना पड़ता है। अब यह समस्या दूर हो गई है। भुंतर हवाई अड्डा के निदेशक नीरज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण बेहतर हवाई सेवा को विस्तार देने के लिए प्रयासरत है
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





