
#हिमाचल प्रदेश चुनाव समिति की बैठक अध्यक्षता शुरू हो गई है भाजपा के टिकटों पर निर्णय| *
प्रदेश चुनाव समिति की बैठक के बाद कभी भी संसदीय बोर्ड की बैठक हो सकती है। यह मंगलवार को भी हो सकती है, जिसमें भाजपा के टिकटों पर निर्णय हो जाएंगे।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
17 अक्टूबर 2022
दिल्ली में सोमवार को हिमाचल प्रदेश चुनाव समिति की बैठक प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में शुरू हो गई है। प्रदेश चुनाव समिति की बैठक के बाद कभी भी संसदीय बोर्ड की बैठक हो सकती है। यह मंगलवार को भी हो सकती है, जिसमें भाजपा के टिकटों पर निर्णय हो जाएंगे।
बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, चुनाव सह प्रभारी देवेंद्र राणा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और प्रदेश प्रभारी अविनाश खन्ना उपस्थित रहे। साथ ही सह प्रभारी संजय टंडन, चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक डॉ. राजीव बिंदल और प्रदेश महामंत्री संगठन पवन राणा भी उपस्थित रहे।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





