
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
6 जून 2023
हिमाचल प्रदेश में 1,134 करोड़ के बागवानी विकास प्रोजेक्ट को एक साल का विस्तार मिल गया है। विश्व बैंक से मंजूरी मिलने के बाद अब यह प्रोटेक्ट 30 जून 2023 के स्थान पर जून 2024 को पूरा होगा। इस प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश में 7 नए कोल्ड स्टोर का निर्माण और 8 कोल्ड स्टोर के उन्नयन का काम चल रहा है। प्रोजेक्ट के विस्तार से ठियोग के पराला में चल रहा प्रोसेसिंग प्लांट और 250 करोड़ की सिंचाई योजनाओं का काम भी पूरा हो सकेगा। दो महीने पहले प्रोजेक्ट की समीक्षा के लिए विश्व बैंक की टीम हिमाचल आई थी।
सरकार ने प्रोजेक्ट की मियाद एक साल बढ़ाने का आग्रह किया था, जिसे अब विश्व बैंक ने स्वीकृति दे दी है। प्रोजेक्ट के तहत अब तक विदेशों से उन्नत किस्म के करीब 30 लाख सेब, नाशपाती, चेरी, प्लम, बादाम व आड़ू के पौधे और रूट स्टॉक आयात किए जा चुके हैं। 500 विभागीय अधिकारियों और 5000 से अधिक किसानों-बागवानों को विशेषज्ञों की ओर से प्रशिक्षण दिया गया है। इसके अलावा 70 विभागीय अधिकारियों को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया गया है
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





