
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
4 मार्च 2023
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने स्नातक डिग्री कोर्स बीए, बीएससी, बीकॉम के अप्रैल मई-2023 सत्र प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। छह मार्च से कॉलेजों में यह परीक्षाएं शुरू होगी। इसके लिए कॉलेज प्राचार्य लैब और एग्जामिनर की उपलब्धता और छात्रों की संख्या को ध्यान में रखकर अपने स्तर पर शेड्यूल तय कर परीक्षाएं करवाएंगे।विश्वविद्यालय की परीक्षा विंग की ओर से इस संदर्भ में सभी संबद्ध कॉलेज प्राचार्य और केंद्र अधीक्षकों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं प्रैक्टिकल का शेड्यूल कॉलेज स्तर पर ही तय किया जाएगा। विवि के आर्डिनेंस के अनुसार सीसीए और इंटरनल असेसमेंट में पास छात्रों को ही विवि की ओर से यूजी परीक्षा के लिए ऑनलाइन रोलनंबर जनरेट होगा।
आदेशों में कहा गया है कि कॉलेज प्राचार्य और केंद्र अधीक्षकों को अपने स्तर पर ही परीक्षा के लिए एग्जामिनर की व्यवस्था करनी होगी, इसकी सूचना ऑनलाइन विवि को देनी होगी। प्रैक्टिकल परीक्षाओं के अवार्ड, छात्रों की उपस्थिति के ब्योरे के साथ कॉलेज प्राचार्य और संस्थान मुखिया को अपलोड और विवि को भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी। अवार्ड की हार्ड कॉपी विवि को सील्ड कवर में भेजनी होगी। इसमें प्रैक्टिकल परीक्षाओं में छात्रों की उपस्थिति भी देनी होगी।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





