हिमाचल प्रदेश से इसी सप्ताह मानसून विदा होने के आसार, एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

26 सितंबर 2023

हिमाचल प्रदेश से इसी सप्ताह मानसून विदा होने के आसार हैं। वहीं, एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। सितंबर में सामान्य से 38 फीसदी कम और मानसून सीजन में 22 फीसदी अधिक बादल बरसे हैं। प्रदेश में मौसम बदलते ही ठंडक बढ़ गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक कमी दर्ज हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि 1 अक्तूबर तक प्रदेश में साफ रहेगा। इसी सप्ताह मानसून के प्रदेश से विदा होने के आसार हैं। इस बार मानसून जल्द विदा हो सकता है। बीते कुछ वर्षों से मानसून की अक्तूबर के पहले सप्ताह में विदाई होती रही है। उन्होंने बताया कि इस सप्ताह सुबह और शाम के समय तापमान कम रहेगा। दिन के समय धूप खिलने से पारे में बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना है

इस मानसून सीजन में अब तक 2931 घर ढहे
इस मानसून सीजन में 24 जून से 25 सितंबर तक 479 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इनमें से 187 की सड़कों हादसों में मौत हो गई। कुल 500 घायल हुए हैं। राज्य में 2931 घर पूरी तरह ढह गए हैं। 12263 को आंशिक नुकसान पहुंचा है। इसके अतिरिक्त 419 दुकानों व 6025 गोशालाओं को भी नुकसान हुआ है। मानसून सीजन के दौरान अब तक 8677.35 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है। अब तक राज्य में भूस्खलन की 168 और अचानक बाढ़ की 72 घटनाएं सामने आई हैं।

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

Share the news