हिमाचल में आई आपदा के बाद हरकत में आया प्रशासन, शिली रोड पर लोगो के लिए खतरा बने पेड़ो को काटने का कार्य जारी

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

25 जुलाई 2023

प्रदेश भर में आई आपदा से जहां जगह जगह पर भूस्खलन हुआ वही कई स्थानों पर पेड़ भी गिरे जिससे लोगों के घरों को भी काफी नुकसान हुआ सोलन शहर की अगर बात की जाए तो सोलन के शिली रोड में भी सड़क किनारे बहुत से पेड़ है जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन से उन्हें कटवाने की मांग की थी जिसे प्रशासन द्वारा अब कटवाया जा रहा है। जिसके चलते शूलिनी मंदिर के आसपास के स्थानों में आज बिजली बाधित रहेगी।

बीते दिनों शिली रोड पर एक मामला सामने आया था जहां पर एक पेड़ गिर गया था जिस कारण से वह मार्ग अवरुद्ध हो गया था और बिजली का पोल भी गिर गया था इसी के चलते स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग लगाई की वहां लगे पेड़ों को काटा जाए जिससे आने वाले समय में ऐसी कोई भी घटना ना हो।

स्थानीय निवासी अमित ओबेरॉय ने बताया कि उन्होंने प्रशासन से यह मांग की थी कि इन पेड़ों को कटवाया जाए और प्रशासन द्वारा इन पेड़ों को कटवाया जा रहा है उन्होंने कहा कि 2 साल पहले भी एक पेड़ एक वाहन पर गिरा था लेकिन जानमाल का कोई भी नुकसान नहीं हुआ था।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news