
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन
10 मार्च 2023

आयुष एवं उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में किसान बागवानों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए सरकार मजबूत कदम उठाने जा रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जल्द दूध के दामों में सरकार वायदे के मुताबिक इजाफा करेगी। मंत्री हर्षवर्धन चौहान नाहन में किसान जागरूकता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे हुए थे।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि कांग्रेस सरकार अपने वायदे के मुताबिक जल्द गाय के दूध के दाम 80 किलो और भैंस का दूध ₹100 किलो तय करेगी, जिसका सीधा असर किसानों की आर्थिकी पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि शिविर के दौरान किसानों व पशुपालकों ने जो समस्याएं उनके सामने उठाई है उसको जल्द सरकार के सामने रखा जाएगा।
हर्षवर्धन चौहान ने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश में जैविक खेती को भी बढ़ावा दिया जाएगा मौजूदा समय में जैविक खेती के अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं और सरकार भी अब इस और विशेष ध्यान दे रही है। किसान जागरूकता कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित भी किया गया।
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन





