
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
25 अप्रैल 2023
हिमाचल प्रदेश में चार दिन मौसम खराब रहने के आसार हैं। 26 अप्रैल की रात से ताजा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में ये बदलाव आने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 26 से 29 अप्रैल तक प्रदेश के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में बारिश की संभावना है। इस दौरान चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है। कुछ भागों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं, आज राजधानी शिमला व आसपास भागों में हल्की धूप खिलने के साथ बादल छाए हुए हैं।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





