हिमाचल में चार दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार, बर्फबारी से 153 सड़कें अभी भी बंद

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरोे*

14 फरवरी 2023

हिमाचल प्रदेश में चार दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 17 फरवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं,18 फरवरी को एक-दो स्थानों पर बारिश व बर्फबारी हो सकती है। बीते दिनों हुई बर्फबारी से राज्य में अभी भी 153 सड़कें यातायात के लिए ठप हैं। लाहौल-स्पीति जिले में सबसे अधिक 139 सड़कें बंद हैं। इसी तरह उपमंडल पांगी, स्पीति व डोडरा क्वार में 23 बिजली ट्रांसफार्मर बाधित हैं। चंबा, भरमौर, लाहौल, उदयपुर मंडल में 10 पेयजल स्कीमें भी प्रभावित चल रही हैं।

वहीं,और मंगल चंद ने बताया कि मंदिर की छत को दोबारा बनाने के लिए ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल स्थानीय प्रशासन से मिला है। इसमें प्रशासन ने मंदिर की छत को बनाने के लिए आर्थिक सहायता देने से इनकार किया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह मंदिर गांव के लोगों के लिए आस्था का प्रतीक है। यहां स्थापित नाग देवता ग्रामीणों के कुल देवता के रूप में विराजमान हैं। ऐसे में मंदिर की छत क्षतिग्रस्त होने से लोगों को मंदिर की मूर्तियों की चोरी होने की चिंता सता रही है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि मंदिर की छत को शीघ्र दुरूस्त करवाया जाए। उपमंडल अधिकारी पांगी रजनीश शर्मा ने बताया कि मंदिर की छत गिरने को लेकर लोग उनसे मिले थे लेकिन मंदिर के लिए राहत राशि नहीं दी जा सकती। इसके लिए ग्रामीणों को स्वयं प्रयास करने होंगे।

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरोे*

Share the news