
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*
3 फरवरी 2024
हिमाचल में एक दिन साफ रहने के बाद मौसम फिर बिगड़ गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बीच राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर फिर शुरू हो गया गया है। शिमला में भी बर्फबारी शुरू हो गई है। रिज मैदान व मालरोड पर मौजूद सैलानी बर्फ के फाहे गिरते देख झूम उठे। उधर, बीते दिनों हुई बारिश-बर्फबारी से अभी भी दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। शनिवार सुबह 10:00 बजे तक राज्य में चार नेशनल हाईवे और 504 सड़कें यातायात के लिए बंद थीं।
सबसे ज्यादा सड़कें शिमला, कुल्लू व लाहौल-स्पीति में बंद हैं। इसके अतिरिक्त राज्य में 674 बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप पड़े हैं। इसके चंबा, मंडी, शिमला और कुल्लू जिले के कई भागों में ब्लैक आउट हो गया है। बिजली तार और पोल टूटने से प्रदेश में ट्रांसफार्मर ठप हो गए हैं। कड़कती ठंड के बीच बिजली गुल होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हालांकि, बिजली आपूर्ति बहाल करने को बोर्ड के कर्मचारी और अधिकारी फील्ड में डटे हुए हैं। जिला कुल्लू और लाहौल में अभी तीन हाईवे के साथ करीब 200 सड़कें और 300 बिजली के ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं। मौसम खराब होने से संबंधित विभागों की भी चिंता बढ़ गई है।
हिमाचल परिवहन निगम के रूट ठप, 136 बसें फंसीं
तीन दिनों के लिए बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान






