
खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो
11 मार्च 2024
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले कई भागों में मौसम फिर बिगड़ गया है। लाहौल-स्पीति जिले के ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में सोमवार सुबह बर्फबारी दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज ऊंचाई वाले कुछ भागों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है। 12 मार्च की रात से एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है।
इसके प्रभाव से 13 व 14 मार्च को भी कई स्थानों पर बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 14 मार्च को उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर मौसम खराब रह सकता है। 16 मार्च से पूरे मौसम साफ रहने के आसार हैं।
खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो





