हिमाचल में लू चलने का ऑरेंज-येलो अलर्ट, इस दिन से प्रदेश में बारिश के आसार

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

27 मई 2024

Himachal Weather: heat wave Orange yello walert in state, chances of rain in the state from this day

हिमाचल प्रदेश में तीन दिनों गर्मी से दो-चार होना पड़ेगा। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से 27 व 28 मई के लिए कई भागों में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 29 मई के लिए येलो अलर्ट है। विभाग के अनुसार राज्य के कई भागों में 30 मई से 2 जून तक बारिश हो सकती है। इससे लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। लोकसभा चुनाव व विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान के दिन भी हल्की बारिश हो सकती है

इन जिलों में लू चलने का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सिरमौर, सोलन और ऊना में एक-दो स्थानों पर लू चलने की संभावना है। रविवार को  ऊना में अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बिलासपुर में 42.9, धौलाकुआं में 42.8, बरठीं में 41.2, हमीरपुर में 42.1 और कांगड़ा में 40.2 डिग्री दर्ज हुआ। हिमाचल    प्रदेश में न्यूनतम तापमान रविवार को कुकुमसेरी में 7.6 और केलांग में 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
Share the news