
राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड में आठ सदस्यों को मनोनीत किया है। इस संबंध में सचिव शिक्षा की ओर से गुरुवार को अधिसूचना जारी की गई है। सदस्यों में विधायक आशीष बुटेल, नीरज नैयर व चंद्र शेखर के अलावा राजकीय महाविद्यालय नूरपुर के प्रिंसिपल अनिल ठाकुर, रूट्स स्कूल बागी कोटखाई की प्रिंसिपल कृति रोहटा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भट्ठाकुफर के प्रिंसिपल केवल राम व पोर्टमोर स्कूल की प्रिंसिपल राखी पंडित शामिल हैं।





