
#खबर अभी अभी मंडी ब्यूरो*
24 अक्टूबर 2024
मंडी जिला हॉकी संघ ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर का जन्मदिन खिलाड़ियों के साथ मनाया। इस उपलक्ष पर जिला हॉकी संघ ने 40 खिलाड़ियों को ट्रेक सूट बांटे जो इन्हें अभ्यास के दौरान काम आएंगे। मंडी जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष राजा सिंह मल्होत्रा ने कहा कि अनुराग ठाकुर ने हमेशा ही खेलों और खिलाड़ियों के उत्थान के लिए बेहतरीन काम किया है। इसलिए उनके जन्मदिन को खिलाड़ियों के साथ मनाने और उन्हें कुछ जरूरत का सामान देने का निर्णय हॉकी संघ की तरफ से लिया गया था। उन्होंने अनुराग ठाकुर को जन्मदिन की बधाई दी और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी अनुराग ठाकुर की तरफ से खेलों के प्रति ऐसा ही सहयोग मिलता रहेगा।
बाइट – राजा सिंह मल्होत्रा, अध्यक्ष, हॉकी संघ जिला मंडी
अनुराग ठाकुर के जन्मदिन पर मिले तोहफों को पाकर खिलाड़ी और कोच काफी खुश नजर आए। मंडी जिला हॉकी टीम की कप्तान सोनिया ने बताया कि बहुत से ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके पास ट्रेक सूट नहीं थे लेकिन अब उन्हें प्रेक्टिस के दौरान इनका लाभ मिलेगा। वहीं, कोच नरेश कुमार और कमल किशोर ने भी इस अनुपम भेंट के लिए मंडी जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष राजा सिंह मल्होत्रा का आभार जताया और अनुराग ठाकुर को जन्मदिन की बधाई दी।





