हॉर्टिकल्चर विभाग नालागढ़ में किसानों को फायदा देने के लिए कम दामों पर मिल रहे हैं हाइब्रिड फलों के पौधे

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

25 जुलाई 2023

हॉर्टिकल्चर विभाग नालागढ़ में किसानों को फायदा देने के लिए कम दामों में फलों के हाइब्रिड पौधे मिलने शुरू हो चुके हैं आपको बता दें कि विभाग के अधीन अमरूद, आम, नींबू कटहल लीची, पपीता सेब व अन्य प्रकार के पौधे आ चुके हैं और अब क्षेत्र के किसानों को यह पौधे सबसे कम दामों में उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

इस बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए हॉर्टिकल्चर विभाग नालागढ़ के अधिकारी तरुण ठाकुर ने बताया कि विभाग के पास शिमला ऑफिस के माध्यम से एक रेट तय किया जाता है और पूरे हिमाचल प्रदेश में उसी रेट पर फलों के पौधे उपलब्ध करवाए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि नालागढ़ में भी भिन्न-भिन्न प्रकार के फलों के पौधे हाइब्रिड के आ चुके हैं। और किसानों को कम रेटों पर यह पौधे उपलब्ध करवाए जा रहे हैं उन्होंने क्षेत्र के किसानों से नालागढ़ कार्यालय में आकर पौधे देने की अपील की है और कहा है कि इसका बढ़-चढ़कर फायदा लें।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news