# हॉस्पिटैलिटी और पर्यटन विभाग के छात्रों ने किया शूलिनी विश्वविद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण |

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

17  अप्रैल 2023

 राजकीय महाविद्यालय सोलन के बैचलर इन स्पेशल एजुकेशन  के हॉस्पिटैलिटी और पर्यटन विभाग के 30 विद्यार्थियों ने आज शूलिनी विश्वविद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक भ्रमण में छात्र-छात्राओं ने यूनिवर्सिटी का परिसर, छात्रावास, कैंटीन लाइब्रेरी, अनुसंधान सुविधाएं का जायजा लिया।

साथ ही शूलिनी विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी के  ने बैचलर इन वोकेशनल स्टडी के विद्यार्थियों का शूलिनी विश्वविद्यालय आगमन पर स्वागत किया। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विषय में भी उनको जानकारी दी। छात्र छात्राओं को पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में रोज़गार व स्वरोज़गार की अपार संभावनाओं से भी अवगत करवाया।

इस अवसर पर वरिष्ठ सलाहकार प्रवीण वशिष्ठ ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास और उत्कृष्ट संवाद करने के महत्व को उजागर किया। नमन शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय सोलन एक उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान है और यह शैक्षणिक भ्रमण राजकीय महाविद्यालय सोलन और शूलिनी विश्वविद्यालय दोनों के लिए ही लाभदायक है।

गौरतलब है कि कुछ समय पूर्व ही शूलिनी विश्वविद्यालय सोलन और राजकीय महाविद्यालय सोलन में शैक्षणिक और अनुसंधान के आदान-प्रदान के लिए एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया है। इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय सोलन की प्राचार्य डॉ. रीटा शर्मा ने कहा कि छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए सदा ही इस तरह की शैक्षणिक भ्रमण को प्रोत्साहित किया जाता है।

साथ ही उन्होंने बताया कि शूलिनी विश्वविद्यालय के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर करने से दोनों ने शैक्षणिक संस्थानों को लाभ होगा। इस अवसर पर अनुसंधान विभाग, राजकीय महाविद्यालय सोलन के अध्यक्ष डॉ. योगेश जैन ने कहा कि आगामी शैक्षणिक सत्र में शूलिनी विश्वविद्यालय और राजकीय महाविद्यालय सोलन बहुत से क्षेत्रों में मिलजुल कर काम करेंगे।

BVoc विभाग, नोडल ऑफिसर डॉक्टर शिव लाल भारद्वाज के कुशल नेतृत्व में छात्र- छात्राओं को केंपस प्लेसमेंट द्वारा रोजगार प्राप्त करवा रहा है। इस अवसर पर डॉ .शिवलाल भारद्वाज ने बताया कि इस शैक्षणिक भ्रमण में छात्र छात्राओं के साथ BVoc हॉस्पिटैलिटी एवं पर्यटन विभाग के शिक्षक, प्रोफेसर राकेश कुमार खाची, प्रोफेसर कविता कंवर और प्रोफेसर सौरव नरयाल मौजूद रहे।

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news