
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठकें लगातार दो दिन चलीं। मंगलवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित की गई मंत्रिमंडल की बैठक में भी कई बड़े फैसले लिए गए। मंत्रिमंडल ने 422 बसों के नए रूटों को स्वीकृति प्रदान की है। ट्रांसपोर्ट पॉलिसी में 40:60 वाली शर्त में छूट देने का फैसला लिया है ताकि प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के माध्यम से रोजगार दिया जा सके।
एमसी सोलन व पालमपुर में पानी का शुल्क पहले की तरह लिया जाएगा। नई नगर पंचायतों, परिषदों में टैक्स में छूट दी गई है। मंत्रिमंडल ने सुजानपुर में मंडल खोलने की मंजूरी दी। कई कैदियों को सशर्त पैरोल पर रिहा करने फैसला लिया है।





