होली पर्व मनाकर बाहरी राज्यों से वापिस जाने वाले यात्रियों को बसों की दिक्कत का नहीं करना पड़ेगा सामना

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

8 मार्च 2023

होली पर्व मनाकर बाहरी राज्यों में अपने कार्यस्थलों पर वापिस जाने वाले यात्रियों को बसों की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। यात्रियों की संख्या अधिक होने पर एचआरटीसी की ओर से अतिरिक्त बसें उपलब्ध करवाई जाएंगी। गौरतलब है कि होली के पर्व पर दिल्ली, चंडीगढ़, बद्दी सहित अन्य बाहरी राज्यों से लोग अपने घरों में आते हैं। ऐसे में वापसी के दौरान यात्रियों को बसों से संबंधित कोई समस्या न हो, इसके लिए यात्रियों की संख्या अधिक होने की स्थिति में उनकी मांग पर निगम की ओर से अतिरिक्त बसें उपलब्ध करवाई जाएंगी। उधर, एचआरटीसी के यातायात प्रबंधक विजय कुमार चौधरी ने बताया कि होली के पर्व के बाद बाहरी राज्यों में कार्य कर रहे लोगों को वापसी के दौरान दिक्कत न हो, इसके लिए यात्रियों की संख्या अधिक होने की स्थिति में यात्रियों की मांग पर अतिरिक्त बसें उपलब्ध करवाई जाएंगी।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news