
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन
8 मई 2023

हिमाचल प्रदेश के प्रवेश द्वार परवाणू के सुमित शर्मा को राष्ट्रीय ब्राह्मण संगठन ने हिमाचल प्रदेश इकाई का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है, वही संगठन की महिला विंग का अध्यक्ष धग्गड गाँववासी रीतू शर्मा को बनाया गया है। उक्त नियुक्तियों के लिए परवाणू के लोगों ने खासकर ब्राह्मण समाज के लोगों नें संगठन के संचालक उमेश दत्त शास्त्री व राष्ट्रीय संयोजक मुकेश राजपुरोहित समेत संगठन के सदस्यों का धन्यवाद किया है।
गौरतलब है की परवाणू के सुमित शर्मा एक जाना माना चेहरा है जो प्रिंट मीडिया व डिजिटल मीडिया के माध्यम से स्थानीय जनता की आवाज़ उठाते रहे हैं और जनता को सच्चाई से अक्सर रूबरू करवाते है, वही रीतू शर्मा लंबे अरसे से समाज सेविका के तौर पर अपनी भूमिका निभा रही है। सुमित शर्मा व रीतू शर्मा के इन्ही अथक कार्यो को देखते हुए राष्ट्रीय ब्राह्मण संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश स्तर की जिम्मेवारी दी है। इस दौरान सुमित शर्मा व रीतू शर्मा को ब्राह्मण समाज व संगठन द्वारा नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुमित शर्मा व महिला विंग अध्यक्ष रीतू शर्मा ने राष्ट्रिय ब्राह्मण संगठन के संचालक उमेश दत्त शास्त्री व राष्ट्रीय संयोजक के साथ साथ पुरे संगठन का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर सुमित शर्मा ने कहा की राष्ट्रीय ब्राह्मण संगठन ब्राह्मण समाज की आवाज़ बन कर कार्य कर रहा है। राष्ट्र हित में भी समय समय पर योगदान देता आ रहा है, जोकि सराहनीय होने के साथ ब्राह्मण समाज के लिए गर्व का विषय भी है। सुमित शर्मा व रितु शर्मा ने कहा की समस्त राष्ट्रिय नेतृत्व, पदाधिकारी व सदस्यों नें जो जिम्मेवारी हमें सौंपी है उनका हम पूरी ईमानदारी व निष्ठा से निर्वहन करते रहेंगे साथ ही ब्राहमण समाज व राष्ट्रवाद के हितों के लिए जो भी कार्य या आधिकारिक स्तर पर लडाई लड़नी पड़े वह उसके लिए सदैव तैयार है। सुमित शर्मा ने कहा की वह लगभग 21 वर्षों से पत्रकारिता करते आ रहे है, इसलिए ब्राह्मण समाज के जो मुद्दे है उनके बारे में भी हम भली भाँती परिचित है। वे ब्राह्मण समाज के हितों की आवाज़ सदैव उठाते रहेंगे व उनके आधिकारिक हितों की रक्षा भी करते रहेंगे।
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन





