मनाली पुलिस द्वारा देह व्यापार का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार चार महिलाओं को किया रेस्क्यू

मनाली पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और चार महिलाओं को रेस्क्यू किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 27 दिसंबर देर शाम थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष शर्मा पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि मनाली और रांगड़ी क्षेत्र में महिलाओं से देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने शनि मंदिर के पास, बाहणु क्षेत्र में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने निक्की परमार उर्फ योगी और धर्मेन्द्र सोलंकी उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस ने मौके से चार महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया। इस मामले में पुलिस थाना मनाली में अभियोग संख्या 214/25 के तहत धारा 4 व 5 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष शर्मा द्वारा की जा रही है।

Share the news