हिमाचल के राशनकार्ड धारक उपभोक्ताओं को इस महीने 11 किलो आटा और पांच किलो चावल मिलेगा

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

3 मई 2023

हिमाचल के राशनकार्ड धारक उपभोक्ताओं को इस महीने 11 किलो आटा और पांच किलो चावल मिलेगा। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने जिला अधिकारियों को राशन की अलाटमेंट जारी कर दी है। सप्ताह के भीतर डिपो होल्डरों को गोदामों से राशन उठाने के निर्देश दिए हैं ताकि महीने की 15 तारीख से पहले उपभोक्ताओं को सस्ता राशन आवंटित हो सके। हिमाचल में 19.50 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता हैं।

प्रदेश सरकार की ओर से राशनकार्ड उपभोक्ताओं को चार में से तीन दालें मलका, माश, दाल चना और मूंग दी जा रही हैं। दो लीटर तेल, चीनी और एक किलो नमक दिया जा रहा है। आटा और चावल केंद्र सरकार सब्सिडी पर उपलब्ध करवा रही है।

खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग के संयुक्त निदेशक रविंद्र ठाकुर ने सस्ते राशन की अलाटमेंट जारी करने की पुष्टि की है। उन्होंने जिला खाद्य नियंत्रक अधिकारियों को डिपुओं से सैंपल लेने के निर्देश भी दिए हैं ताकि गुणवत्ता वाला राशन उपलब्ध हो सके।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news