#18 मई को कुनिहार में होने वाली नड्डा की रैली में जुटेंगे 15 हजार लोग : सिकंदर कुमार

#खबर अभी अभी कुनिहार ब्यूरो*

16 मई 2024

भाजपा प्रदेश महामंत्री व राज्य सभा सांसद तथा कुनिहार में होने वाली भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की रैली के प्रभारी सिकंदर कुमार ने कुनिहार में प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि शनिवार 18 मई को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा कुनिहार तालाब स्थित मैदान में प्रदेश में एक जून को होने वाले लोकसभा चुनाव के मध्यनजर शिमला संसदीय क्षेत्र से प्रत्यासी सुरेश कश्यप के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि इस जनसभा में पूरे जिला के पांचों विधान सभा क्षेत्रो से लगभग 15हजार लोग जुटेंगे। उन्होंने कहा कि 18 मई को शाम 3 बजे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष सभा स्थल पहुंचेंगे और भाजपा के प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील के साथ भाजपा की नीतियों , लाभकारी व प्रगतिशील योजनाओं की जानकारी साझा करेंगे। सिकंदर कुमार ने बताया कि इस जन सभा को सफल बनाने के लिए केमेटियां बनाई गई है जिन्हे अलग अलग कार्य सौंपे गए है सभी अपने कार्य में पूरे जोश लगे हुए है।

सिकंदर कुमार ने कहा कि प्रदेश में लोक सभा की चारो सीट व विधान सभा की 6 सीटों पर होने वाले चुनावों में भाजपा बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगी। जनता मोदी सरकार के हर वर्ग के लिए चलाई जा रही योजनाओं को देखकर वोट बनाने का मन बना चुकी है। उन्होंने मोदी सरकार के 10 सालो में किए गए अभूतपूर्व कार्यों की विस्तार से जानकारी मीडिया से साझा की। धारा 370 हटाने की बात हो या राम मंदिर निर्माण हो यह केवल मोदी के कार्यकाल में ही संभव हो पाया है ।उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने जनता से बहुत बड़ा छल कर सत्ता हासिल की व 10 गार्ंटियो में से एक भी पूरी नही कर पाई।

आज कांग्रेस की नीतियों के कारण उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसका कारण यह है कि आज कांग्रेस के पास न नेता हैं, न नीति है और न ही नीयत है। भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और हमारे पास नरेंद्र मोदी जैसे क्षमतावान नेता हैं। जो भारत को आगे ले जाने के लिए ऐतिहासिक काम कर रहे हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस डेढ़ साल के कार्यकाल में ही तार- तार हो गई है। विधायक पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। ऐसी स्थिति सिर्फ कांग्रेस के नेताओं की तानाशाही के कारण आई है। प्रदेश की जनता इस चुनाव में भाजपा को सभी सीटे जिताकर कांग्रेस को आइना दिखाएगी।
इस अवसर पर रतन सिंह पाल भाजपा जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री भरत साहनी,राकेश ठाकुर मंडलाध्यक्ष अर्की,रूपराम मंडल महामंत्री,गोविंद राम शर्मा पूर्व विधायक,प्रतिभा कंवर प्रदेश सचिव महिला मोर्चा,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र ठाकुर,राकेश गौतम जिला सचिव, जयनंद शर्मा विस संयोजक, रीना भारद्वाज अध्यक्ष महिला मोर्चा अर्की मंडल, भावना गुप्ता महामंत्री सहित अन्य मौजूद रहे।

Share the news