
सोलन। भारतीय जनता पार्टी सोलन द्वारा भारत रत्न संविधान श्रद्धांजलि अर्पित निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती पार्टी कार्यालय में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व सांसद विरेंद्र कश्यप एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि धर सूद विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता ने की।
मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता ने बाबा साहेब को याद करते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि एक महान अर्थशास्त्री भी थे। उन्होंने महिलाओं की स्थिति को देश की प्रगति का पैमाना बताया था। उन्होंने कहा कि कोई भी देश अपनी आधी आबादी को पीछे रखकर विकास की कल्पना नहीं कर सकता। इसी विचार को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण प्रदान किया गया है।
नगर निगम उपमहापौर मीरा आनंद ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर किसी एक वर्ग के नहीं, बल्कि पूरे समाज के नेता थे। उन्होंने सभी वर्गों के उत्थान और भारत को एक सशक्त राष्ट्र बनाने की दिशा में कार्य किया।
पूर्व सांसद विरेंद्र कश्यप ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत और मसीहा थे। उन्होंने बाबा साहेब के संदेश — “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” — को अपनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे,





