
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन
7 मई 2023
अंब (ऊना)। क्षेत्र के कुठियाड़ी में एक टेंपो डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इस दुर्घटना में वाहन चालक को चोटें आई हैं।
हादसा उस समय हुआ जब चालक धुसाड़ा से मुर्गियों के चूजों की सप्लाई लेकर दसूहा पंजाब जा रहा था। घायल का उपचार सिविल अस्पताल अंब में चल रहा है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह अंब-ऊना मार्ग पर कुठियाड़ी में ऊना से अंब की ओर जा रहा टेंपो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया।
हादसे में टेंपो चालक मंजीत सिंह पुत्र मंहगा राम को चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब में दाखिल किया गया है। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन





