हिमाचल प्रदेश के डिग्री और संस्कृत कॉलेजों में शनिवार को पहली मेरिट सूची होगी जारी

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

7 जून 2023

Himachal College Admission: First merit list will be made in colleges tomorrow, new session will start from Ju

हिमाचल प्रदेश के डिग्री और संस्कृत कॉलेजों में शनिवार को पहली मेरिट सूची जारी होगी। शिमला और मंडी विश्वविद्यालय से संबंध डिग्री व संस्कृत कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के दाखिलों की एक साथ प्रक्रिया शुरू होगी। 30 जून से कॉलेजों में दाखिलों की प्रक्रिया शुरू हुई है। आठ जुलाई तक कॉलेजों में दाखिले होंगे। इसी दिन शाम पांच बजे पहली मेरिट सूची जारी होगी। 10 से 12 जुलाई तक फीस जमा होगी। 12 जुलाई को दूसरी मेरिट सूची जारी होगी। 13 और 14 जुलाई को फीस जमा करवाई जा सकेगी। 18 जुलाई से कॉलेजों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा। अगले साल 1 अप्रैल से 23 मई तक वार्षिक परीक्षाएं ली जाएंगी।

शैक्षणिक सत्र 2023-24 के शेड्यूल के तहत 15 से 17 जुलाई तक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विशेष सत्र आयोजित होंगे। 18 जुलाई से 10 नवंबर तक 116 दिनों का पहला शैक्षणिक सत्र चलेगा। 11 नवंबर से 15 नवंबर तक दिवाली का अवकाश रहेगा। 16 नवंबर से 31 दिसंबर तक 46 दिन का दूसरा शैक्षणिक सत्र होगा। एक जनवरी से चार फरवरी तक 35 दिनों की सर्दियों की छुट्टियां होंगी। छह फरवरी से 31 मार्च 2024 तक 55 दिनों का तीसरा शैक्षणिक सत्र रहेगा। एक अप्रैल से 23 मई 2024 तक वार्षिक परीक्षाएं होंगी। परीक्षाओं के लिए 53 दिन तय किए गए हैं। वर्ष 2023-24 के दौरान कुल 217 दिन शैक्षणिक सत्र, 65 दिन सर्दियों, गर्मियों और दिवाली की छुट्टियों के लिए रखे गए हैं।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news