#19 साल की मॉडल के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला आया सामने | चलती कार में दरिंदों ने लूटी उसकी आबरू*

घटना गुरुवार रात की है। मॉडल कोच्चि के एक क्लब में मौजूद थी। ज्यादा शराब पीने के बाद वह नशे में आ गई और गिर गई। इसके बाद कुछ लोग उसे बाहर एक कार में ले गए और यहां उसके दुष्कर्म किया गया।

सांकेतिक तस्वीर

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

 19 नवंबर 2022

केरल के कोच्चि में एक 19 साल की मॉडल के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। चलती कार में दरिंदों ने उसकी आबरू लूटी, इसके बाद मॉडल को कक्कनाड स्थित उसके घर भी छोड़ दिया। मामला सामने आने के बाद महिला समेत पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना गुरुवार रात की है। मॉडल कोच्चि के एक क्लब में मौजूद थी। ज्यादा शराब पीने के बाद वह नशे में आ गई और गिर गई। इसके बाद कुछ लोग उसे बाहर एक कार में ले गए और यहां उसके दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने बताया, पीड़िता के दोस्त की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। 

Share the news