# मट्टनसिद्ध से चोरी हुआ ट्रक अमृतसर से किया बरामद |

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

8 जुलाई 2023

History and economy of Una Himachal Pradesh - HimBuds.com

हमीरपुर। पुलिस थाना सदर हमीरपुर के तहत चोरी हुए ट्रक को 18 दिन के बाद बरामद कर लिया है। 19 जून को मट्टनसिद्ध से चोरी हुए ट्रक को सदर थाने की पुलिस ने पंजाब के जिला अमृतसर से बरामद किया है। थाने की एक टीम काफी समय से पंजाब में डेरा डाले थी। इसी बीच शुक्रवार को चोरी हुए ट्रक को बरामद कर लिया गया।

आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित की गई हैं। 20 जून को शिकायतकर्ता निशांत ढटवालिया निवासी गांव दकरोहा तहसील व जिला हमीरपुर ने थाने में ट्रक चोरी होने के संदर्भ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर थाना सदर की टीम पंजाब के अमृतसर व जालंधर में डेरा डाले थी। अब ट्रक को अमृतसर से बरामद किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक शर्मा ने कहा कि गुम हुए ट्रक को बरामद कर लिया गया है।

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news