
आज भारतीय जनता पार्टी की चार राज्यों में फिर से प्रचण्ड बहुमत से सरकार बनने पर सदर मण्डल के कार्यकर्ताओं ने चंपा पार्क में लडू बाँट कर और पठाखे फोड़ कर खुशी का जश्न मनाया |कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिला महामंत्री आशीष ढिल्लों ने कहा की यह जीत करोड़ों भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की जीत है | यह जीत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की कार्यकुशलता , निर्णय लेने की क्षमता और आम आदमी के प्रति सरकार की जो नीतियां है उनकी जीत है | केंद्र की सरकार ने अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को लाभ पहुंचा कर आप आदमी गरीब जनता की जो सेवा की गई उसी का परिणाम है की आज कांग्रेस मुक्त भारत बन रहा है | भाजपा की सरकार ने हर वर्ग को ध्यान में रख कर योजना बनाई है किसानों की आय को दोगुना किया जा रहा , जिन लोगो के पास घर नहीं थे उन्हें पक्के मकान बना कर दिए जा रहे है | महिलाओं को मुफ्त में गैस सिलेंडर दिए , आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत देश की लगभग आधी आबादी को लाभ दिया गया | राम मन्दिर का निर्माण किया जा रहा | जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35A हटाया गया | मुश्लिम बहनों को ट्रिपल तलाक से मुक्ति दिलाई गयी |
इस देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व के अन्दर जो भारत देश का मान सम्मान बढ़ाया है उस से हर भारतीय का गर्व से सर ऊँचा हुआ है |
हिमाचल प्रदेश में भी 2022 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की फिर से सरकार बनेगी | प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी के नेतृत्व में प्रदेश की सरकार आम आदमी और गरीब आदमी के लिए कार्य कर रही है | प्रदेश सरकार ने 60 यूनिट तक बिजली फ्री करके आम आदमी को लाभ पहुंचाया है | प्रदेश के 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हर व्यक्ति को पेंशन का प्रावधान किया है और इसमें आय सीमा में भी सभी को छूट दी है ताकि हर व्यक्ति को इसका लाभ मिल सके | प्रदेश की भाजपा सरकार ने इन चार वर्षों में पुरे प्रदेश में चहुमुंखी विकास करवाया है उसी का परिणाम है की सदर विधानसभा क्षेत्र में विधायक सुभाष ठाकुर ने सदर में हर क्षेत्र में कार्य किये है चाहे वह सवास्थ्य का क्षेत्र हो चाहे वह शिक्षा , सड़कों , पानी , बिजली हो सभी तरफ ईमानदारी से काम किया है | आज सदर विधानसभा क्षेत्र में कोई भी स्वास्थ्य केंद्र ऐसा नहीं है जहाँ पर डॉक्टर और कर्मचारी न हो | पिने के पानी की समस्या को दूर किया गया | लगभग 300 करोड़ की लागत से सडको का विस्तारीकरण किया गया | जो हाइड्रो कॉलेज कांग्रेस की सरकार नगरोटा बगवां ले गयी थी आदरणीय सुभाष जी ने इन चार वर्षो में इस कॉलेज के भवन को बनाकर यहाँ पर कक्षाएँ भी शुरू करवा दी है | बंदला की पैराग्लिडिंग साइट को अधिकारिक तौर पर शुरू करवाया , राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में MSC की कक्षाएं शुरू की गयी | म
विधायक सुभाष ठाकुर जी ने अपने चार वर्षो के कार्य काल में ईमानदारी और कर्मठता के साथ काम किया है जिसका परिणाम है की आज सदर विधानसभा आदर्श चुनाव क्षेत्र बन रहा है | आने वाले चुनाव में एक बार फिर सुभाष जी जीत कर प्रदेश की विधानसभा में जायेंगे |
इस कार्यक्रम में सदर मण्डल के महामंत्री श्री प्यारे लाल , जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मुनीर अख्तर लाली , जिला भाजपा के कार्यालय सचिव और पार्षद चमन गुप्ता , नगर परिषद के उपाध्यक्ष कमल गौतम , पार्षद श्
संतोष जोशी , मति नरेश , नीतू मिश्रा , केश पठानिया , पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर , सोशल मिडिया संजोयक हर्ष मेहता ,जिला आईटी संयोजक प्रीत , युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विनोद ठाकुर , मंडल आईटी संयोजक संजीव ठाकुर , अंजुल शर्मा ,ज्योति सोनू ठाकुर , विपिन , सोहन लाल , अतुल दास , अरविंद सरीन और बहुत से वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया


