
15 अक्टूबर, 2026 | खबर अभी-अभी | कुल्लू

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) जिला कुल्लू की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर युवती सम्मेलन ‘ओजस्विनी’ का आयोजन किया गया। सम्मेलन में युवतियों के सशक्तीकरण, नेतृत्व क्षमता के विकास और समाज व राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में धनेश्वरी ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि श्यामा सोलंकी और बिंदिया सूद विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहीं। सम्मेलन की अध्यक्षता जिंदू देवी ने की।
इस अवसर पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों की छात्राओं ने भाग लिया। एसवीएम स्कूल भुंतर सहित आईटीईएस और अन्य स्कूलों की छात्राओं ने सम्मेलन में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
सम्मेलन का उद्देश्य युवतियों को आत्मनिर्भर बनने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने और सामाजिक गतिविधियों के साथ राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना रहा।





