
19 नवंबर से लापता चल रहे डॉ. अमित की तलाश में मंडी पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। उनकी तलाश के लिए पुलिस की एक टीम राजस्थान रवाना हो गई है। एएसपी अभिमन्यु वर्मा ने जल्द से जल्द डॉ. अमित का पता लगाने का भरोसा दिलाया है।
जानकारी के अनुसार, डॉ. अमित खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद 19 नवंबर से उनका परिजनों के साथ संपर्क टूट गया। काफी समय बीत जाने के बावजूद उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया है, जिससे परिजन चिंतित हैं।
मामले को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर ने एएसपी अभिमन्यु वर्मा से मुलाकात की। उन्होंने पुलिस अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए डॉ. अमित की जल्द तलाश करने और उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
पुलिस टीम के राजस्थान रवाना होने के बाद परिजनों को उनकी तलाश में प्रगति की उम्मीद जगी है। परिवार के सदस्य डॉ. अमित की सुरक्षित वापसी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।






