
29 सितंबर, 2026 | खबर अभी-अभी | नई दिल्ली
</a
नई दिल्ली। भाजपा हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
मुलाकात के बाद डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि अमित शाह का मार्गदर्शन और स्नेह सदैव प्रेरणादायी रहा है। उन्होंने इस मुलाकात को आत्मीय बताते हुए कहा कि इससे उन्हें ऊर्जा, मार्गदर्शन और नई प्रेरणा प्राप्त हुई।
डॉ. बिंदल ने मुलाकात के संबंध में अपने संदेश में कहा कि विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के साथ केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन आगे भी प्रेरणा देता रहेगा।





