पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में उपायुक्त ने हिंसा मतदान केंद्र का किया निरीक्षण केलांग-

खबर अभी अभी
हिमाचल प्रदेश,
जिला लाहौल-स्पीति में चल रहे पंचायती राज चुनावों के प्रथम चरण के मतदान के दौरान उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने आज त्रिलोकनाथ पंचायत के हिंसा मतदान केंद्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मतदान केंद्र की व्यवस्थाओं, मतदान प्रक्रिया तथा सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया और निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुचारु मतदान सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उपायुक्त ने बताया कि हिंसा मतदान केंद्र को “पिंक बूथ” के रूप में स्थापित किया गया है, जिसका संचालन पूर्णतः महिला कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है। मतदान केंद्र पर तैनात पोलिंग स्टाफ के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था भी महिला पुलिस कर्मियों द्वारा संभाली जा रही है।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पंचायती राज चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है तथा सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
कुल्लू ब्यूरो रिपोर्ट सुशांत शर्मा…

Share the news