ब्रेकिंग: दिल्ली से दुबई जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट पाकिस्तान के कराची में हुई लैंड, यात्रियों में हड़कंप, देखें पूरी घटना


By Khabar Abhi Abhi — Tuesday, 05 Jul, 2022


SpiceJet SG-11 Flight News : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है| बताया जा रहा है कि दिल्ली से दुबई के लिए उड़ान भरने वाली स्पाइसजेट की SG-11 फ्लाइट अचानक पाकिस्तान के कराची में लैंड हुई है| यात्रियों में हड़कंप की स्थिति है| वहीं, इस घटना के बारे में ज्यादा जानकारी तो अभी नहीं मिल सकी है लेकिन इतना बताया जाता है कि तकनीकी खराबी आने के बाद फ्लाइट की कराची (पाकिस्तान) में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी है| फ्लाइट सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। अधिक जानकारी का इन्तजार है….

स्पाइसजेट की फ्लाइट के साथ आयेदिन घटना क्यों?

ध्यान रहे कि, हाल ही में स्पाइसजेट की ही एक फ्लाइट ने लोगों की सांसें हवा में अटका दीं थीं| दरअसल, बीते 2 जुलाई को दिल्ली से मध्य प्रदेश के जबलपुर के लिए उड़ान भरने वाली स्‍पाइसजेट की फ्लाइट में अचानक तेज धुआं फैलने लगा था|

फ्लाइट के साथ जिस समय यह घटना घट रही थी उस समय यह जमीन से लगभग 5000 फीट की ऊंचाई पर थी| खैर, इस दौरान क्रू मेंबर्स ने सूझ-बूझ दिखाई और फ्लाइट को आराम से दिल्ली वापिस सुरक्षित लैंड करवा दिया| दिल्ली हवाई अड्डे पर विमान के सभी यात्री सुरक्षित बाहर उतर गए थे|
Share the news