मनीकर्ण क्षेत्र में 4,000 अवैध भांग के पौधे नष्ट, दो मामले दर्ज

15 अक्टूबर, 2026 | खबर अभी-अभी | कुल्लू

जिला कुल्लू पुलिस ने मनीकर्ण थाना क्षेत्र में अवैध भांग की खेती के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर करीब 4,000 पौधे नष्ट किए हैं। इस मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत दो अभियोग दर्ज किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर 2026 को पहली कार्रवाई पुलिस चौकी जरी की टीम ने गश्त के दौरान थुचानी नाला के पास की, जहां करीब 1,900 से 2,000 भांग के अवैध पौधे मिले। पुलिस ने इन्हें मौके पर नष्ट कर दिया।

दूसरी कार्रवाई मनीकर्ण पुलिस टीम ने गांव लपास के समीप झीड़ी रा फॉरेस्ट में की। यहां करीब तीन बीघा भूमि पर उगाए गए लगभग 2,000 भांग के पौधे नष्ट किए गए।

दोनों मामलों में पुलिस थाना मनीकर्ण में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के तहत केस दर्ज किए गए हैं। पुलिस अवैध खेती में संलिप्त लोगों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है।

Share the news