
ब्यूरो सोलन,
सोलन के निजी होटल में जिला सोलन ग्राम केंद्र प्रमुखो का अभ्यास वर्ग सम्मपन हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आशुतोष वैद्य ने की बैठक सुबह 10 बजे शुरू हुई तथा चार सूत्रों में संपन्न हुई जिला अध्यक्ष द्वारा सभी प्रतिनिधियों का स्वागत अभिनंदन किया गया उद्घाटन सत्र शिमला लोक सभा सांसद व प्रदेशअध्यक्ष सुरेश कश्यप ने लिया उन्होंने केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के ऊपर अंताक्षरी के माध्यम से प्रकाश डाला उपस्थित प्रतिनिधियों की दो टीमें बनाकर उनके बीच अंताक्षरी करवाई गई सुरेश कश्यप ने कहा देश की स्थिति 2014 में मोदी जी के आने से पहले की आदमी और आज क्या है यह देश की जनता जानती है मोदी जी के आने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर्ज़ बहुत बढा हैउन्होने ग्राम केंद्र प्रमुखो से अहवान किया की वे प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एंव प्रधान मंत्री मोदी द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। भाजपा के उपाध्यक्ष वसुंधरा पार्लियामेंट्री के प्रभारी पुरुषोत्तम गुलेरिया द्वारा उपस्थिति सभी को बुथ पर कार्य करने पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि सोलन जिला के 172 ग्राम केंद्र के माध्यम से 576 बुथो पर 14647 पन्ना प्रमुख संगठन को मजबुत करने मे लगे है सौदान सिंह ने कहा की सोलन जिला का संगठन बहुत मजबुती से मिशन रपीट के लिए लगा है सौदान सिंह ने हिमाचल प्रदेश सरकार व संगठन की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा हिमाचल सरकार सवेदनशील सरकार है जो आमजन के कल्याण के लिए बहुत अच्छा काम कर रही है तथा भारतीय जनता पार्टी प्रदेश का संगठन पूरे देश मे नम्बर एक पर है साथ मे मोदी सरकार द्वारा आमजन के लिए चलाई जा रही योजनाओ तथा देश आज उनके नेतृत्व मे गौरव महसुस कर रहा है मोदी जी के नेतृत्व मे देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत ऊंचा हुआ है इन सब के दम पर 2022 मे फिर एक बार प्रदेश मे भाजपा की सरकार बनने वाली है उन्होने सभी कार्यकर्ताओ से अहवान किया की चुनाव तक प्रतिबद्धता के साथ अपने मिशन मे जुट जाये सौदान सिंह के कार्यक्रम मे पहुचने पर स्थानीय मंडल द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत अभिनंदन किया गया।


