मुरारी लाल कॉलेज ऑफ नर्सिंग, सोलन में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

5 सितंबर 2026 | खबर अभी अभी | सोलन

सोलन: मुरारी लाल कॉलेज ऑफ नर्सिंग, सोलन में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए उन्हें उपहार, ग्रीटिंग कार्ड और गुलदस्ते भेंट किए।

कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश गुप्ता ने संस्थान के सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन के सच्चे मार्गदर्शक होते हैं और उन्हें सही दिशा दिखाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षकों के योगदान को सदैव सम्मान देने और उनके मार्गदर्शन से अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर कॉलेज के निदेशक अंकित गुप्ता, निमित्त गुप्ता सहित संस्थान का समस्त स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।

Share the news