2.022 किलोग्राम चरस बरामद, महिला गिरफ्तार

खबर अभी अभी
23 अक्टूबर 2026
कुल्लू

जिला डिटैक्शन सैल, कुल्लू की टीम ने नशा तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए हिम ट्रैक/जै-जै धार, बरशैणी-तोष सड़क पर स्थित पार्किंग के समीप नाकाबंदी के दौरान एक 39 वर्षीय महिला के कब्ज़े से 2.022 किलोग्राम चरस बरामद की है। उक्त महिला मूल रूप से नेपाल की निवासी है तथा वर्तमान में गाँव तोष में रह रही थी।

इस संदर्भ में पुलिस थाना मनीकर्ण में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है तथा आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपिया से नशीले पदार्थ के स्रोत, सप्लाई चैन एवं इससे जुड़े अन्य व्यक्तियों/नेटवर्क की पहचान के लिए गहन एवं विस्तृत जांच जारी है।

Share the news