
#खबर अभी अभी अभी सोलन ब्यूरो*
19 जनवरी 2023
दाड़लाघाट थाना दाड़लाघाट क्षेत्र के गांव स्यारी में मंगलवार रात चोर घर से लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित गृह स्वामी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विद्या देवी पत्नी दिवान चंद निवासी गांव स्यारी ने पुलिस के पास दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार रात को वह करीब 10:00 बजे घर का ताला लगाकर अपने घर के साथ बने नए मकान में सोने के लिए चली गई थी। जब वह सुबह उठकर अपने पुराने घर में गई तो पुराने घर का कुंडा कटा हुआ था। जब अंदर जाकर देखा तो घर के अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ था और अलमारी खुली हुई थी उसमें रखे पुराने गहने और शादी के लिए बनाए हुए नए गहने और 25,000 रुपये नकद रखे थे।
गहनों की कुल कीमत लगभग 12 लाख 74 हजार रुपये है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
#खबर अभी अभी अभी सोलन ब्यूरो*





