
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
21 अप्रैल 2023
सोलन में आज हिमाचल फुटबॉल एसोसिएशन के चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए। जिसमें मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील कुमार बिट्टू को अध्यक्ष व दीपक शर्मा को महासचिव चुना गया। आल इंडिया फुटबॉल एसोसिएशन के ऑब्ज़र्वर विजय बाली ने बताया कि हिमाचल की सभी जिला स्तरीय एसोसिएशन ने सुनील कुमार के नाम का।प्रस्ताव एक राय से रखा जिसके बाद वो प्रधान पद पर काबिज हुए।
प्रधान बनने के बाद सुनील कुमार बिट्टू ने सभी का प्रधान बनने पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाना व उन्हें खेल के टूर्नामेंट आयोजित कर एक अच्छा खेल का वातावरण देना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि नए व पुराने लोगों को साथ लेकर वो अपनी कार्यकारिणी का गठन करेंगे। उन्होंने कहा कि खेल में किसी भी प्रकार की राजनीति नहीं होगी व सभी को साथ लेकर चलेंगे। आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री से जो भी सहयोग लेना पढ़ेगा व खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए वो हर समय साथ खड़ेंगे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के चयन में कोई भी कोताही नही बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की एसोसिएशन से मिलकर आगे की खेल नीति भी बनायेगें व इसे कैसे और बेहतर बनाया जाए उसपर काम होगा।
इस मौके पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी हरदीप सिंह सैनी को भी सम्मानित किया गया।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





