
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन
6 जुलाई 2023
गगरेट (ऊना)। उपमंडल गगरेट के कलोह गांव के वार्ड तीन में खड्ड का पानी साथ लगते तीन घरों में घुस जाने से कई घंटे तक स्थानीय लोगों की सांसें अटकी रहीं। हालांकि प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न सिर्फ पानी का बहाव बदलवाया, बल्कि एक पीड़ित परिवार को राशन भी उपलब्ध करवाया।
सोमभद्रा नदी के दोनों तटों के साथ इसकी सहायक 63 खड्डों के आसपास बसे जिला ऊना को बाढ़ के खतरे से महफूज करने के लिए इसलिए भी करोड़ों रुपये खर्च करके तटबांध लगाए गए हैं। खड्डों का तटीकरण हो जाने से कयास तो यह लगाए जा रहे थे कि बाढ़ अब कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी।
कलोह खड्ड में बरसाती पानी के साथ बहकर आया मलबा एक जगह एकत्रित हो जाने के बाद खड्ड का पानी तटबांध को पार करता हुआ वार्ड तीन के रिहायशी इलाके में घुस गया। तीन घर देखते ही देखते पानी से भर गए। अभी लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही कमरों में रखा सामान जलमग्न हो गया।
हालांकि मामला विधायक चैतन्य शर्मा के ध्यान में आते ही उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से त्वरित कार्रवाई करने को कहा। इस पर बाढ़ संरक्षण मंडल की जेसीबी ने मौके पर पहुंचकर खड्ड का बहाव बदला और प्रशासन की ओर से पटवारी शेखर ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को राशन मुहैया करवाने के साथ उनकी पड़ोसियों के पास ठहरने की उचित व्यवस्था करवाई।
एसडीएम सौमिल गौतम ने बताया कि उपमंडल गगरेट में कलोह गांव में खड्ड का बहाव बदलने से यह समस्या आई। अन्यथा अन्य स्थानों पर स्थिति सामान्य है।
एसडीएम सौमिल गौतम ने बताया कि उपमंडल गगरेट में कलोह गांव में खड्ड का बहाव बदलने से यह समस्या आई। अन्यथा अन्य स्थानों पर स्थिति सामान्य है।
बॉक्समजदूर परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के निर्देशमौसम विभाग की ओर से मूसलाधार बारिश की दी गई चेतावनी के चलते बुधवार को एसडीएम सौमिल गौतम ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को अपने क्षेत्र में सोमभद्रा नदी एवं खड्डों के किनारे रह रहे मजदूर परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों से किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के लिए कहा |”
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन






