#आईएसबीटी ऊना में बनेगा जिले का पहला इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन |

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

6 जुलाई 2023

Places To Visit In Una Himachal Pradesh In Hindi | places to visit in una  himachal pradesh | HerZindagi

ऊना। हिमाचल पथ परिवहन निगम ने इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने के लिए आईएसबीटी ऊना में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस स्टेशन को स्थापित करने के लिए करीब एक करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। अड्डे पर स्थित पेट्रोल पंप के समीप ही चार्जिंग स्टेशन लगाया जाएगा। इस दौरान निगम की बसों को बस अड्डे पर चार्ज किया जाएगा।

प्रदेश को ग्रीन हिमाचल बनाने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम इलेक्ट्रिक बसों का संचालन करेगा। इस कड़ी में आईएसबीटी ऊना में एचटी लाइन चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए परिवहन विभाग और परिवहन निगम ने स्थान चयनित कर लिया है। इस स्टेशन को स्थापित करने के लिए करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे ताकि बसों को चार्जिंग करने के लिए किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

आईएसबीटी के अलावा हिमाचल पथ परिवहन निगम की रामपुर स्थित वर्कशॉप में चार्जिंग स्टेशन लगाया जाना है। इसे लेकर भी संबंधित विभाग के अधिकारियों ने दस्तावेज संबंधी प्रक्रिया शुरू कर दी है। बता दें कि ऊना बस स्टैंड से ऊना डिपो के अलावा विभिन्न रूटों की बसें आईएसबीटी ऊना से होते हुए जाती हैं। ऐसे में पथ परिवहन निगम से इलेक्ट्रिक बसें विभिन्न रूटों के लिए चलेंगी। इसके लिए निगम की तरफ से बस अड्डों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित होने हैं। ऊना आईएसबीटी में लगने वाले चार्जिंग स्टेशन में एक साथ दो बसें चार्ज करने की सुविधा रहेगी।

कोट्सआईएसबीटी ऊना में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए प्रक्रिया चल रही है। निगम की बसों को चार्ज करने के लिए स्टेशन लगाया जा रहा है। इसके लिए करीब एक करोड़ का बजट खर्च किया जाना है। बजट को लेकर उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेज दिया गया है।

-सुरेश धीमान क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी ऊना

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news