शिमला के बच्चों को धूप का एक्पोजर नहीं मिलने से विटामिन डी की भारी कमी

#खबर  अभी अभी सोलन ब्यूरो*

7 जुलाई 2023

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के बच्चों को धूप का एक्पोजर नहीं मिलने से विटामिन डी की भारी कमी है। आईजीएमसी शिमला की ओर से इस संबंध में किया गया एक अध्ययन चौंकाने वाला है। छठी से बारहवीं कक्षा तक के 300 बच्चों पर किए अध्ययन से यह बात सामने आई है कि यहां पर केवल चार बच्चों में ही विटामिन डी पर्याप्त मात्रा में थी।

बाकी में इसकी तय से कम मात्रा या बहुत कमी पाई गई। आईजीएमसी शिमला के विशेषज्ञों ने यह अध्ययन मेडिसिन विभाग के प्रो. जितेंद्र कुमार मोक्टा की निगरानी में किया है। यह हाल ही में एक अंतरराष्ट्रीय जर्नल में छपा है। यह अध्ययन शिमला के स्कूली बच्चों पर किया गया। उनमें विटामिन डी की कमी का आकलन किया गया।

इसके लिए शिमला शहर के छठी से बारहवीं कक्षा के 300 बच्चों को शामिल किया गया। लिखित अनुमति लेकर बच्चों के रक्त के नमूने एकत्र किए गए। जिन बच्चों पर यह अध्ययन किया गया, उनमें से 151 लड़कियां थीं। यानी यह संख्या कुल बच्चों की 50.33 प्रतिशत थी। 149 यानी 49.76 प्रतिशत लड़के थे। लड़कियों में लड़कों की अपेक्षा विटामिन डी की ज्यादा कमी पाई गई।
डॉ. जितेंद्र कुमार मोक्टा ने कहा कि बच्चों में हड्डियों के विकास के लिए धूप बहुत जरूरी है। बच्चों में अब फ्रैक्चर होना आम हो गया है। थोड़े से गिरते ही हड्डियां टूट जाती हैं। पहले गांव में धूप सेंकी जाती थी, तो बच्चे की हड्डियां मजबूत रहती थीं। शिमला का मौसम इस तरह का है कि धूप नहीं आती है।

#खबर  अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news