मेडिकल डिवाइस पार्क बद्दी के निर्माण के लिए जमीन को समतल करना शुरू

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

7 जुलाई 2023

Himachal govt will earn by selling stones, there will be no supply to outside states

मेडिकल डिवाइस पार्क बद्दी के निर्माण के लिए जमीन को समतल करना शुरू कर दिया गया है। खोदाई के दौरान भूमि के एक कोने पर करोड़ों के पत्थर निकले हैं। जिसे गुपचुप तरीके से सीमावर्ती क्षेत्रों में भेजा जा रहा है। प्रदेश सरकार को इसकी शिकायत मिलने पर सप्लाई पर रोक लगा दी है। अब सरकार की अनुमति से यह पत्थर कहीं नहीं ले जाया जा सकेगा।

सरकार ने निर्णय लिया है कि इस पत्थर को क्रशर मालिकों को बेचा जाएगा। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि पत्थर को बेचकर राॅयल्टी जुटाई जाएगी। इसके लिए इच्छुक क्रशर मालिकों को पत्थर खरीदने की डिमांड ली जाएगी। उसके आधार पर पत्थर सप्लाई होगा। अनुमान लगाया गया है कि खोदाई से अब तक करीब दो लाख टन पत्थर निकल गया है। इससे सरकार को 1.60 करोड़ रुपये की आय होगी।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news