
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
14 जुलाई 2023
पर्यटन क्षेत्र कसौली की ग्राम पंचायत चम्मों के गढय़ार में जमीन धंस जाने से तीन घरों में दरारे आ गई। वहीं नाले का पानी भी डायवर्ट होकर घर में घूस गया । इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने प्रशासन को दी। लेकिन देर शाम तक प्रशासन की ओर से किसी ने भी मौके का मुआयना नहीं किया। ऐसे में लोग घर में डर के साये में रह रहे हैं।

मकान मालिक चंदन, दिनेश और राधेश्याम ने बताया कि घर में दरारे आने और मलबा आने के बारे में वीरवार देर शाम प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। लेकिन किसी ने भी मदद नहीं की। ऐसे में काफी दिक्कतें आ रही है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





