अर्की-भराड़ीघाट मार्ग पर बखालग के समीप विशालकाय चट्टान गिरने से मकान क्षतिग्रस्त

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

15 जुलाई 2023

Himachal Solan News: Boulder damage house in Solan at Arki-Bharari Ghat Road

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में अर्की-भराड़ीघाट मार्ग पर बखालग के समीप विशालकाय चट्टान गिरने से एक मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। चट्टान इतनी बड़ी थी कि कि मुख्य मार्ग पर आकर रुक गई अन्यथा सड़क के दूसरी ओर बने बाकी मकान भी में जद में आ जाते और बड़ा हादसा हो सकता था।

फिलहाल प्रशासन मौके पर पहुंच चुका है तथा  पीड़ितों को 20 हजार तथा अन्य को 6 हजार रुपये की राहत राशि दी गई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज दोपहर तीन बजे सोलन के शामती में प्रभावितों से मुलाकात कर हालात का जायजा लेंगे। शामती में 45 मकान खतरे की जद में हैं। इसमें 20 मकान क्षतिग्रस्त हो चुके हैं जबकि 25 घरों को खतरा बना हुआ है।

प्रदेश में हुई मूसलाधार बारिश के कारण एक सप्ताह बाद भी तीन नेशनल हाईवे पांवटा-शिलाई, कुल्लू-मनाली, मनाली-लेह समेत 868 सड़कें, 1,468 बिजली के ट्रांसफार्मर और 872 पानी की परियोजनाएं ठप हैं। मौसम विज्ञान विभाग शिमला ने प्रदेश में 15 से 18 जुलाई तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news