
खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो
16 जुलाई 2023
भारतीय जनता पार्टी सोलन मंडल द्वारा आज पार्टी कार्यालय सोलन में मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर की अध्यक्षता मे हुई जिस में प्रांत संगठन मंत्री सिद्धार्थन और उनके साथ भाजपा हिमाचल के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया विषेश रूप से शामिल हुए। संगठन मंत्री ने बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के मुद्दों और 2024 के लोकसभा के चुनाव को लेकर उपस्थित कार्यकर्ताओं से खुली चर्चा की उन्होने कहा की आपदा की इस घडी मे भाजपा कार्यकर्ताओ को सेवा भाव से आपदा से प्रभावित परिवारो की हर संभव सहयाता मे कोई कमी नही आने देनी चाहिए भाजपा का हर कार्यकर्ता हमेशा की तरह इस समय भी पूरे प्रदेश मे सेवाभाव मे लगा है उन्होने कहा की 2024 का चुनाव भाजपा को जीतना है भाजपा विश्व की सबसे बडी राजनितीक पार्टी है जिसके लिए सबसे पहले देश, देश की जनता फिर पार्टी है भाजपा का हर कार्यकर्ता 2024 के चुनावो मे जुट जाए व संगठन को और मजबुत करने के लिए आप अपने सुझाव भी सांझा करे बैठक मे बहुत से कार्यकर्ताओं ने अपने विचार संगठन मंत्री के समक्ष रखे संगठन मंत्री वे कहा की संगठन को और मजबूत करने के लिए आए विचारो व सुझावो पर पररमुख्ता से विचार किया जाऐगा।संगठन मंत्री ने कहा की पार्टी का छोटे से छोटा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ है उन्होने कहा की हमे अपने अपने बुथ को मजबुत करना है और बुथ की जनता के साथ राजनितीक ही नही परिवारिक समंबध बनाने है और उनके दुख सुख मे शामिल होना है उन्होने कहा की विश्व की सबसे बडी राजनितीक पार्टी बनाने मे लाखो कार्यकर्ताओ का बलिदान शामिल है उन्होने कहा की 2024 मे केंद्र मे भाजपा की सरकार बनना तय है मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार मे भारत विश्व पटल चमका है और आज भारत का मान सम्मान अन्य देशो मे बहुत बढा है बैठक के बाद संगठन मंत्री व अन्य उपस्थित सभी कार्यकर्ताओ द्वारा लाए गए टिफिन से मिलबांट के सबके साथ बैठ कर सहभोज किया। बैठक मे बडी संख्या मे
मंडल सोलन के पदाधिकारी, मंडल कार्यकरणी, प्रदेश व जिला के पदाधिकारी व कार्यकर्ता, जिला प्रदेश मोर्चो प्रकोष्ठो के पदाधिकारी, भाजपा से प्रधान उप प्रधान व वार्ड सदस्य व बीडीसी सदस्य, चेयरमैन वाईस चेयरमैन, पर्व जिला परिषद् सदस्य, वूथ अध्यक्ष वुथ पालक,पन्ना प्रमुख, नगरनिगम मे पार्षद व पूर्व पार्षद व अन्य कार्यकर्ता मौजुद रहे।
खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो





